फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anarchic elements broke idols of two temples, two arrested

Bhadohi News: अराजक तत्वों ने दो मंदिरों की मूर्तियां तोड़ीं, दो गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Anarchic elements broke idols of two temples, two arrested
भदोही कोतवाली क्षेत्र के अस्ति और पिपरी गांवों में दो मंदिरों की मूर्तियों को अराजक तत्वों ने मंगलवार को खंडित कर दिया। मूर्ति खंडित होने की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से अराजक तत्वों की पहचान तेज कर देर शाम दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने शराब के नशे में मूर्तियां खंडित की थी। भदोही कोतवाली के अस्ति स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित चौरा माता मंदिर और उससे थोड़ी ही दूर पिपरी गांव स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार की सुबह लोग पहुंचे तो दोनों मंदिरों की मूर्ति खंडित मिली। मंदिरों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दोनों मंदिरों के बीच स्थित एक निजी विद्यालय का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो संदिग्धों की पहचान हुई। जांच के दौरान पुलिस ने लालजी बनवासी निवासी पिपरी और गोविंद वनवासी निवासी नेहिया, चोलापुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि दोनों ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों को सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पहचान कर गिरफ्तार किया गया है। दोनों शराब के नशे में थे। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed