फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Amit Shah in Bhadohi Jan Vishwas Yatra will reach today, Home Minister will hold public meeting, officers will get responsibility

भदोही में अमित शाह: आज पहुंचेगी जन विश्वास यात्रा, गृहमंत्री की होगी जनसभा, अफसरों को मिली जिम्मेदारी 

Tue, 28 Dec 2021 12:34 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 28 Dec 2021 12:34 AM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह के भदोही में आगमन को लेकर इंटर कालेज के मैदान में सोमवार को तैयारियां चलती रहीं। प्रोटोकाल आने के बाद जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी।

विज्ञापन
Amit Shah in Bhadohi Jan Vishwas Yatra will reach today, Home Minister will hold public meeting, officers will get responsibility
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा की जन विश्वास यात्रा मंगलवार को सुबह 11 बजे भदोही में पहुंचेगी। जगह-जगह से होकर यात्रा विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचेगी। यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रोटोकाल के अनुसार, गृहमंत्री दोपहर बाद 3.45 बजे आएंगे।  

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर इंटर कालेज के मैदान में सोमवार को तैयारियां चलती रहीं। रविवार की देर रात गृह मंत्री का प्रोटोकाल आने के बाद जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी। इसमें लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मंच के सामने डी बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन


खान-पान की व्यवस्था के लिए पूर्ति और विपणन अधिकारी, स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सीएमओ को दी गई। सभास्थल पर एंबुलेंस संग अन्य व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के लिए कहा गया है। टेंट कर्मचारी पूरे दिन पंडाल सजाने में लगे रहे। जीआईसी मैदान के पूर्वी छोर पर भीड़ को निकालने के लिए बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amit Shah in Bhadohi Jan Vishwas Yatra will reach today, Home Minister will hold public meeting, officers will get responsibility
भदोही में गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन में हेलीपैड स्थल का निरीक्षण करतीं डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला

दोपहर बाद जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड स्थल और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि गृहमंत्री की सुरक्षा के लिए टीमें लगा दी गई हैं। सभास्थल की ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। इसके अलावा 500 से अधिक कांस्टेबल, सिपाही संग कई थाना प्रभारी और सीओ की ड्यूटी लगाई गई है।

गृहमंत्री के मंच पर 20 से 25 पदाधिकारी रहेंगे

विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा में मंच पर जिले के सिर्फ 20 से 25 पदाधिकारी ही रहेंगे। प्रदेश और काशी प्रांत के बड़े नेताओं को छोड़ दिया जाए तो वर्तमान एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा प्रभारी को ही मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed