फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Amidst the blasts, Chitraansh left Ukraine and reached home safely.

धमाकों के बीच यूक्रेन से निकलकर सुरक्षित घर पहुंचे चित्रांश

Mon, 07 Mar 2022 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Amidst the blasts, Chitraansh left Ukraine and reached home safely.
रूस- यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में जिले के कई छात्र फंसे हुए थे। यूक्रेन की राजधानी कीव से महज दो सौ किलोमीटर दूर डेनिबरो बंकर में फंसे चित्रांश रविवार को सुरक्षित घर पहुंच गए। सही सलामत घर पहुंचे चित्रांश को देखते ही मां की आंखें खुशी से भर गईं। चित्रांश की मां बिंदुरानी ने टीका लगाकर अगवानी की।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर के तीन बच्चे यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। लाई बाजार निवासी शाह फैसल व मुजैफ हुसैन के बाद चुड़िहारी महाल निवासी राजबली गुप्त का पुत्र चित्रांश गुप्ता भी घर आ गया तो परिवार के साथ नगर की खुशी लौट आई। चित्रांश यूक्रेन की राजधानी कीव से दो सौ किलोमीटर दूर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था, जहां युद्ध के दौरान डेढ़ सौ बच्चों के साथ बंकर में शरण लिए थे। रोमानिया सरकार और वहां की एनजीओ द्वारा दी गई सहूलियत की सराहना की। बेटे के साथ पिता राजबली गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयास से सुरक्षित बेटा घर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed