{"_id":"68b5c30f75990a3623064dc6","slug":"ambulance-worker-beaten-with-kicks-and-punches-abused-video-goes-viral-in-bhadohi-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एंबुलेंस कर्मी को लात-घूंसों से पीटा, गालियां दी, वीडियो वायरल; फिसलकर गिरा तो भड़का स्कूटी सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एंबुलेंस कर्मी को लात-घूंसों से पीटा, गालियां दी, वीडियो वायरल; फिसलकर गिरा तो भड़का स्कूटी सवार
Mon, 01 Sep 2025 09:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 01 Sep 2025 09:37 PM IST
सार
यूपी के गोपीगंज इलाके में एंबुलेंसकर्मी के साथ मारपीट की वीडियो वायरल हो रही है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारी को काफी जगह चोटें आई हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Bhadohi News: गोपीगंज जिले में एक बार फिर स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी को मरीज ले जाते समय राहगीरों ने बेरहमी से पीटा। सोमवार को उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित शुभम कुमार मौर्या निवासी ललाघाट मिर्जापुर ने थाने में दी तहरीर दिया। बताया कि वह थानीपुर सीएचसी से मरीज को जिला अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में घाटमपुर गांव के पास अचानक स्कूटी सवार व्यक्ति फिसलकर गिर गया। इसी बात को लेकर स्कूटी सवार के परिजन भड़क उठे और एम्बुलेंस रोककर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटने लगे।
विज्ञापन
शुभम के अनुसार, घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। उसने बताया कि स्कूटी और बुलेट मौके पर मौजूद थे। जिनके सवार ही विवाद में शामिल थे। पीड़ित ने पुलिस से हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इसको लेकर चर्चा यह है कि मरीजों की सेवा में लगे एम्बुलेंस कर्मियों पर इस तरह का हमला शर्मनाक और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन