{"_id":"61cc9a669d08fc631072901f","slug":"alleged-dowry-harassment-by-giving-application-to-sp-bhadohi-news-vns6307066197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप
Wed, 29 Dec 2021 11:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। उसने बताया कि उसका निकाह 2018 में कोइरौना थाना क्षेत्र के सूर्यभानपुर में मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ है। एक बेटी का जन्म होने तक सब कुछ ठीकठाक रहा। अब ससुराल वाले चार लाख रुपये दहेज मांग रहे हैं। इसके लिए उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि 30 अक्तूबर को ससुर, जेठ, जेठानी और ननद ने पिटाई कर गहने, कपड़े छीन लिए और एक ऑटो में बैठाकर पहले मिर्जापुर ले गए, उसके बाद माधोसिंह बाजार स्थित शिवाला के पास धकेल दिया।
विज्ञापन
जाते समय कहा कि जब चार लाख रुपये नकद और पुत्री के जन्म पर आपरेशन, दवा में खर्च हुई धनराशि लाओगी तभी ससुराल में रह पाओगी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि औराई थाने में तहरीर देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता फिलहाल ससुराल में रह रही है। सीओ औराई रामलखन मिश्रा ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन