फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   All-round development

नए साल में अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

Tue, 31 Dec 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
All-round development
ज्ञानपुर। नए वर्ष 2020 में जिले की कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहेगी और विकास का पहिया गांव-गांव घुमाया जाएगा। लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के साथ ही बेहतर सेहत के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जाएगा। वर्ष 2019 के आखिरी दिन मंगलवार को जिले के आला हाकिमों और जनप्रतिनिधियों ने नए वर्ष के लिए यही संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि नए साल में शासन की नीतियों और आदेशों को पूरी तरह अमलीजामा पहनाने का प्रयास रहेगा। कोशिश की जाएगी कि सभी लोग शांति और अमन पूर्वक रहें। कानून-व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि अपराध और अपराधियों से निपटने में इस वर्ष भी कोई रियायत नहीं की जाएगी। जिला अपराध मुक्त रहे, इसके लिए प्रयास नए साल में भी चलता रहेगा।
विज्ञापन

भदोही सांसद रमेशचंद बिंद ने कहा कि नए साल में चहुंमुखी विकास के लिए प्रयास किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने की योजना बनाई गई है। नए साल में उन योजनाओं को पूरा किया जाएगा। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि नए साल में सभी को शुद्ध पेयजल मिले और किसान रासायनिक खाद छोड़कर जैविक खेती अपनाएं, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। इसके लिए कोशिश रहेगी कि प्रत्येक गांव में सोलर वाटर पंप लग जाएं। साथ ही बच्चों की पढ़ाई के लिए और स्कूल देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed