फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   All preparations complete, practical examination at 18 centers from today

सभी तैयारियां पूरी, 18 केंद्रो पर आज से प्रायोगिक परीक्षा

Mon, 16 May 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
All preparations complete, practical examination at 18 centers from today
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्र्ड के इंटरमीडिएट के छूटे छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा मंगलवार को 18 केंद्रों पर शुरू होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की तैयारी पूरी कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की नजर में होने वाली परीक्षा के लिए प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा जा चुका है। 17 से 20 मई तक चलने वाली प्रायोगिक परीक्षा में कोई छात्र-छात्रा छूटे तो प्रधानाचार्य पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 12 अप्रैल को समाप्त हुई थी। चुनाव और कोरोना के कारण प्रायोगिक परीक्षाएं नहीं हो सकीं। जिसके कारण माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दो चरणों में प्रायोगिक परीक्षा कराई गई। जिले में दूसरे चरण में 28 अप्रैल से चार मई तक प्रायोगिक परीक्षा कराई गई। 75 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई, लेकिन तमाम दिक्कतों के चलते पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में इन छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल प्रभावित न हो इसलिए परिषद ने एक मौका दिया। 17 से 20 मई तक छूटे छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा कराने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि प्रधानाचार्यों की लापरवाही एवं अन्य दिक्कतों के चलते पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल नहीं दे सके। परीक्षाफल जारी होने से पूर्व परिषद ने अंतिम मौका दिया है। 18 केंद्रों पर मंगलवार से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है। अगर अब कोई परीक्षार्थी वंचित होगा तो वह उन पर कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed