फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   All preparations complete, Navodaya's entrance exam today

सभी तैयारी पूरी, नवोदय की प्रवेश परीक्षा आज

Fri, 29 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
All preparations complete, Navodaya's entrance exam today
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं की प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुक्रवार शाम तक पूरी कर ली गई। शनिवार को सुबह 11.30 बजे से जिले के 23केंद्रों पर परीक्षा होगी। शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए डीएम के निर्देश पर 23 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। 4473 छात्र-छात्राएं परीक्षा में हिस्सा लेंगे। केंद्राध्यक्षों ने तैयारियों का अवलोकन किया। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा की 80 सीटों के लिए हर साल प्रवेश परीक्षा होती है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है। पूर्व में यह परीक्षा दिसंबर- जनवरी में होती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से परीक्षा अप्रैल में कराई जा रही है। शुक्रवार को परीक्षा के मद्देनजर जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। कर्मचारियों ने डेस्क स्लिप आदि को चिपकाया। प्राचार्य सीएम सिंह ने बताया कि ज्ञानपुर ब्लॉक में जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर सहित तीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इसी तरह भदोही ब्लॉक में चार, डीघ में चार, अभोली में तीन, सुरियावां में चार एवं औराई ब्लाक में छह विद्यालयों में केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की संख्या 300 से अधिक नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि 23 केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्राध्यक्ष संग एक-एक पर्यवेक्षक लगे हैं। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के 13 और नवोदय की ओर से 10 पर्यवेक्षक लगे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed