फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   All officers should discharge their responsibilities

सभी अधिकारी करें जिम्मेदारियों का निर्वहन

Thu, 24 Feb 2022 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
All officers should discharge their responsibilities
मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मतदान कार्मिकों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण को सकुशल संपन्न कराने के लिए नामित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कहा गया कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का अच्छी तरह से निर्वहन करें।
विज्ञापन

सीडीओ ने संयुक्त प्रभारी कार्मिक प्रशिक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारी के लिए तैयार चार्ट उपलब्ध कराएं। सभी 18 कमरों में लगे प्रोजेक्टर खुद चेक कर लें। ताकि प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर में गड़बड़ी में पैदा न हो। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि प्रत्येक पाली में प्रशिक्षण के लिए निर्धारित समय के आधे घंटे बाद तक जो मतदानकर्मी उपस्थित न दिखें, उन्हें मोबाइल पर फोन करके दूसरी पाली में प्रशिक्षण के लिए मौजूद रहने के लिए बुलाएं।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी ईवीएम को हर कक्ष में एक-एक ईवीएम, बैट्री, पेपररोल प्रशिक्षण शुरू होने से आधे घंटे पूर्व उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफी को प्रशिक्षण का वीडियोग्राफी कराने और उसकी सीडी तैयार करने के लिए कहा। प्रभारी अधिकारी स्टेशनरी अरविंद सिंह को प्रत्येक कक्ष में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में प्रयोग होने वाली सामग्रियों में से ग्रीन पेपरसील, स्पेशल टैग, मोम, माचिस, सीलिंग के लिए धागा तथा प्रत्येक कक्ष में सभी प्रपत्रों का एक-एक सेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। सीएमओ को वैक्सीनेशन सेंटर की व्यवस्था, टीम की ड्यूटी, हेल्पडेस्क आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने की हिदायत दी। डीएसओ को प्रशिक्षण लेने वाले कार्मिकों को जलपान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को टेंट, फर्नीचर, प्रकाश की आदि की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर एडीएम न्यायिक अनिल कुमार सिंह, पीडी मनोज कुमार राय, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed