फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Akhilesh Yadav visit Bhadohi Samajwadi party supremo target cm yogi and BJP govt amid up election 2022

भदोही में अखिलेश यादवः शिक्षक अधिवेशन के बहाने सपा सुप्रीमो टटोल गए जनता की नब्ज, भाजपा पर कसा तंज

Sun, 05 Sep 2021 10:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Sep 2021 10:02 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। भदोही में आयोजित कार्यक्रम में सपा सुप्रीमो ने महंगाई और गरीबी को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav visit Bhadohi Samajwadi party supremo target cm yogi and BJP govt amid up election 2022
भदोही में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालीन नगरी (भदोही) में  शिक्षक दिवस पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिक्षक अधिवेशन के बहाने अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर राजनीतिक समीकरण साध गए। करीब एक घंटे के भाषण में वह जनता की नब्ज टटोलते रहे। वैश्विक महामारी को लेकर भाजपा पर तंज  कसते हुए कहा कि चुनाव आने वाले हैं सावधान हो जाएं। तीसरी लहर की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


डीघ के इनारगांव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का उड़नखटोला दोपहर करीब 12 बजकर 29 मिनट पर उतरा। आधे घंटे तक पदाधिकारियों का स्वागत एवं भाषण चला। एक बजकर दो मिनट पर पूर्व मुख्यमंत्री का भाषण शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक उनके निशाने पर केंद्र और प्रदेश सरकार रही। योजनाओं के बहाने वह जनता से जुड़ने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को भुज्ज्वला बताते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने से गरीबों की रसोई ठंडी हो चुकी है। कोरोना महामारी में आमजन की परेशानी को लेकर भी बरसे। कहा कि सरकार को जब सतर्क रहना था तब सोई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे की गरीब जनता, मजदूर परेशान हुए। सावधान किया कि चुनाव आने से पूर्व महामारी का ग्राफ बढ़ सकता है। कहा कि भाजपा ने कोरोना के नाम पर सभी के मुंह और नाक ढकवा दिए हैं और खुद आंख-कान बंद कर लिया। उन्होंने काशी और प्रयाग के मध्य स्थित सेमराध जैसे पौराणिक स्थल का भी जिक्र किया।

सीएम पर कसा तंज, बोले-योगी को चलाना नहीं आता है इसलिए नहीं दिए लैपटॉप

अखिलेश यादव शिक्षक अधिवेशन में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया और भाजपा सरकार की खामियों को उजागर किया। कहा कि मिर्जापुर में गंगा पुल नेताजी की देन है।  सर्वाधिक बिजली कारखाना सपा की सरकार में बने, लेकिन भाजपा सरकार ने यूपी में बिजली का कोटा नहीं बढ़ाया। किसी ने कसम खाकर कहा था गंगा को साफ करना है, अब यही गंगा मइया सफाया करेंगी।

वाराणसी को क्योटो बनाने चले थे, गोरखपुर में इस साल बाजार में नाव चली। हमने एंबुलेंस दी, अमेरिका से डायल 100 लाए, लेकिन भाजपा ने दोनों केे बर्बाद कर दी। सीएम योगी लैपटॉप इसलिए नहीं बांट रहे कि उन्हें चलाना ही नहीं आता। स्मार्टफोन बांट रहे हैं जो पहले से ही युवाओं के पास है।

कहा कि कालीन के कारोबार को बढ़ाने के लिए हमारी सरकार ने एयरपोर्ट से कालीन नगरी तक सड़क बनवाया, कालीन एक्सपोर्ट के लिए सेंटर बनाया गया। भाजपा सरकार दूसरे के काम को अपना बताकर वाहवाही लूटने में लगी है। 

'कृषि कानून लागू हुआ तो किसानों को अधिकार छिन जाएगा'

पूर्व सीएम ने कहा कि कृषि कानून लागू हुआ तो किसानों को अधिकार छिन जाएगा। जमीन भी छिन जाएगी। इस बात को किसान भी जानते हैं। इसके पहले उन्होने कालीन नगरी की पौराणिकता पर बोला। कहा कि यह स्थल पौराणिक स्थलों से घिरा है। उन्होने एमएलसी चुनाव में प्रत्याशियों को जीताने के लिए शिक्षकों को धन्यवाद दिया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों की आय दोगुना करने के लिए कहा था, लेकिन अब तक किसानों की आय नहीं बढ़ी। बढ़ाना था किसानों की आय और बढ़ा दिए डीजल और पेट्रोल का दाम। आज जोड़कर देखा जाए तो किसानों की आय पहले से कम हो गई है। 

...और कन्हैया बन गए पूर्व सीएम

Akhilesh Yadav visit Bhadohi Samajwadi party supremo target cm yogi and BJP govt amid up election 2022
कालीन नगरी में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक अधिवेशन में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्हैया बन गए। शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बी पांडेय ने द्वापरयुग का जिक्र कर कृष्ण और सुदामा की बात की। इसके बाद शिक्षक सभा संग संगठन से जुड़े कई पदाधिकारियों ने सुदर्शन चक्र, गदा, बांसुरी, मुकुट, शंख भेंट किया। जिसकी काफी चर्चा होती रही।

पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहू संग कई ने थामा सपा का दामन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने जिले के कई लोगों ने सपा की सदस्यता ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्यामधर मिश्र की बहू डॉ. नीलम मिश्र,  छात्रनेता जेपी पांडेय, अमृतांशु पांडेय ने समर्थकों संग सपा की सदस्यता ग्रहण किया। कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के विचारों और कर्मठता से वह काफी प्रभावित हैं। इसलिए अब सपा से नई पारी की शुरुआत कर रही हूं। गरीबों, मजदूरों, व्यापारियों की जिस तरीके से पूर्व सीएम लड़ रहे हैं उससे आने वाला समय सपा का ही है। पूर्व ग्राम प्रधान गहरपुर निजामुद्दीन मंसूरी भी समर्थकों संग सपा से जुड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed