फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Agniveer scheme is anti youth, declaration of struggle till it is returned

युवा विरोधी है अग्निवीर योजना,वापस होने तक संघर्ष का ऐलान

Mon, 27 Jun 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Agniveer scheme is anti youth, declaration of struggle till it is returned
ज्ञानपुर के गांधी पार्क में अग्निवीर योजना के विरोध में सत्याग्रह करते कांग्रेसजन। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के देश व्यापी आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तीनों विधानसभा में सत्याग्रह कर अग्निवीर योजना का विरोध किया। कहा कि केंद्र सरकार की योजना को वापस कराकर ही दम लिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान हर स्थिति का मोर्चा लेने के लिए तैनात रहे। ज्ञानपुर विधानसभा में गांधी पार्क में आयोजित जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र कुमार दूबे राजन ने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए अग्निवीर योजना को युवा विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अहंकार में होकर न सिर्फ सेना के जवानों का अपमान, देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योजना से सबसे अधिक प्रभाव देश के भविष्य युवाओं पर पड़ रहा है। कई वर्षों से लक्ष्य ठान कर सेना में जाने वाले युवा चार वर्ष की बाध्यता को लेकर परेशान है। युवाओं के भविष्य के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र सरकार समय रहते योजना को वापस लेकर पूर्व के नियम-कानून का पालन कराए। इसी तरह भदोही में पालिका परिसर में गांधी प्रतिमा के पास और औराई में महराजगंज-चौरी मार्ग के दीघवट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह कर आवाज बुलंद की। इस मौके पर सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, सुरेशचंद्र मिश्र, माबूद खान, राजेश्वर दूबे, रमेशचंद बिंद, विनोद गुप्ता, रामश्रृंगार पाठक, अशोक मिश्र, पराशर, महेश मिश्र, मनोज मोदनवाल, अनुराग श्रीवास्तव, रंगनाथ दूबे, नरेश मिश्र, आनंद मौर्य, दीपक दूबे, श्रीधर मिश्र, हरिश्चंद दूबे, राजेश पांडेय, परवेज हाशमी, लालमणि चौरसिया, जान मोहम्मद, पिंटू पांडेय, विनय दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed