फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After the examination, there was a huge jam, people were upset for hours

परीक्षा के बाद लगा भीषण जाम, लोग घंटों हुए परेशान

Fri, 06 Aug 2021 08:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
After the examination, there was a huge jam, people were upset for hours
ज्ञानपुर। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा खत्म होने के बाद सड़कों पर भीषण जाम लग गया। इस क्रम में जिले के ज्ञानपुर में नगर में भी शाम पांच बजे के बाद जैसे ही बीएड प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थी परीक्षा देकर बाहर निकले तो पूरी सड़क परीक्षार्थियों की भीड़ से पटी दिखी। इस दौरान शाम को सवा पांच बजे तक नगर में दुर्गागंज तिराहें से लेकर पीडब्ल्यूडी के गेट तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही । वहीं जाम इतना भीषण था कि जहां एक ओर चार पहिया वाहनों के पहिए थम गए थे। वहीं बाइक सवार लोगों को भी बाइक निकलने में काफी दिक्कतें हुई। वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके से पूरी तरह से नदारद दिखे। नतीजतन कई लोग बहुत ही लाचार व बेबस भी दिखे। हालांकि लगभग एक घंटे बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जाम को किसी तरह से खुलवाया तब जाकर वाहनों का आवागमन शुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed