फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After Pakistan won the fiercely fireworks

पाक पर जीत के बाद हुई जमकर आतिशबाजी

Mon, 16 Feb 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Mon, 16 Feb 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
After Pakistan won the fiercely fireworks
आस्ट्रेलिया के एडिलेड
विज्ञापन
में रविवार को सुबह नौ बजे से शुरू हुए मैच को देखने के लिए लोग घरों से बाहर नहीं निकले। अवकाश का दिन होने से लोग निश्चिंत होकर टीवी सेट के सामने बैठकर मैच का लुत्फ उठाते रहे। दोपहर तक टीम इंडिया की पाली खत्म हुई तो अंतिम ओवरों में कम रन बनने की कयासबाजी लगने लगी। पाकिस्तान ने जब पारी शुरू की तभी से मैच ईधर-उधर होता रहा। शाम करीब पांच बजे जैसे ही पाकिस्तान का अंतिम विकेट 224 रन पर गिरा लोग खुशी से झूम उठे। ज्ञानपुर, गोपीगंज, घोसिया, औराई, चौरी सहित अन्य इलाकों में लोगों जमकर आतिशबाजी की।
मोढ़ संवाददाता के अनुसार, पाकिस्तान पर टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद मोढ़ चौराहा, करियावं रोड, कस्तूरीपुर चौराहे, बदलीपुर मोड़ पर युवाओं ने जमकर आशिताबाजी की। खुशी जताने वालों में रवि यादव, देवेश मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद यादव, सैय्यद इसरार अहमद, परवेज अहमद, बाल मुकुंद दूबे, हरिलाल यादव, कमलेश पाल, डा. विधि नारायण यादव, हीरामणि यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed