फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After 20 hours, the dead body of the young man was removed from the pond

20 घंटे बाद तालाब से निकाला गया शव,कोहराम

Wed, 16 Oct 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
After 20 hours, the dead body of the young man was removed from the pond
सुरियावां। जौनपुर के अमाई गांव में तालाब में डूबे सुरियावां क्षेत्र के कीर्तिपुर गांव निवासी युवक का शव जौनपुर पुलिस बुधवार सुबह लगभग 20 घंटे बाद बरामद कर सकी। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत अबूझ पहेली बनी रही। इस बात तो लेकर हैरानी जताई जा रही थी कि युवक तालाब पर पहुंचा कैसे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सुरियावां थानाक्षेत्र के किर्तीपुर गांव निवासी शुभम मालवीय (24) पुत्र चंद्रदेव मालवीय उर्फ नन्हकू प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करता था। तहरीर में पिता ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह प्रयागराज जाने और सेकेंड हैंड बाइक खरीदने के लिए 12 हजार रुपये लेकर घर से निकला था। वह उक्त सुनसान स्थान पर स्थित गहरे तालाब पर कैसे पहुंच गया, यह समझ नहीं आ रहा। घटना के समय उसके दो साथी भी वहां मौजूद थे। शुभम के डूबते समय साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। तालाब किनारे प्राचीन हनुमान मंदिर भी है, जहां लोग पहुंच कर चढ़ावा चढ़ाते हैं। हर पहलू पर शुभम की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। तालाब किनारे से पुलिस ने युवक की कापी-किताब, जूते-मोजे, शराब की खाली और पानी की बोतल बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मोबाइल और रुपये बरामद न होने और प्रसाद स्वरूप जंघई से खरीदे गए लड्डू को ध्यान में रखते हुए पूछताछ शुरू कर दी। जौनपुर जिले के मीरगंज थाने की पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed