फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates will return to judicial work from today

आज से न्यायिक कार्य पर लौटेंगे भदोही तहसील के अधिवक्ता

Tue, 05 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Advocates will return to judicial work from today
भदोही। उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर 12 मई से भदोही तहसील में शुरू तहसील बार एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन और आंदोलन सोमवार को समाप्त हो गया। लगभग 52 दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने के बाद अधिवक्ता मंगलवार से न्यायिक कार्य की ओर लौटेंगे। सोमवार को तहसील में बैठक कर अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मत से यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

तहसील बार के अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि उपजिलाधिकारी के मनमाने रवैये को लेकर 12 मई से हमारा आंदोलन चल रहा है। पहले न्यायिक कार्य से विरत रहे इसके बाद धरना प्रदर्शन का दौर शुरू कर दिया गया था। इस बीच गत शनिवार को अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने भदोही तहसील आकर अधिवक्ताओं की समस्याएं जानी। उन्होंने बार और बेंच के बीच बैठक की अध्यक्षता भी की थी। बैठक में अधिवक्ताओं की बात सुनने के बाद एडीएम ने एसडीएम से व्यवहार में परिवर्तन लाने तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश देते हुए न्यायिक कार्य शुरू करने की अपील की थी। अध्यक्ष ने बताया कि इस क्रम में सोमवार को दोपहर अधिवक्ता सभागार में बैठक की गई। जिसमें धरना, प्रदर्शन समाप्त करने पर विचार किया गया। सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मत से 5 जुलाई से न्यायिक कार्य में हिस्सा लेने का निर्णय लिया। बैठक में इंद्रदेव मौर्य, प्रसन्न मिश्रा, रजनीश पांडेय, नन्हें लाल, प्रदीप तिवारी, धनुषधारी सिंह, बांके लाल यादव, ओमप्रकाश, महेंद्र नाथ बिंद, दशरथ कुशवाहा, अरविंद सिंह, लालचंद सरोज, अमित दुबे, अवध नारायण यादव, विनोद राय, शिवप्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed