फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates' protest will continue till there is a change in corruption

भ्रष्टाचार में बदलाव आने तक जारी रहेगा अधिवक्ताओं का विरोध

Tue, 26 Oct 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Advocates' protest will continue till there is a change in corruption
ज्ञानपुर। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को लाइब्रेरी हाल में संपन्न हुई। अध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि कलेक्ट्रेट में तैनात अधिकारी जब तब भ्रष्टाचार में बदलाव नहीं लाएंगे तब तक अधिवक्ताओं की आवाज नहीं थमने वाली है। जरुरत पड़ी तो आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी। महासचिव जयशंकर दुबे ने कहा कि न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले फरियादियों और न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं के नाम पर सुविधाएं दी गई लेकिन उनके रखरखाव की ओर कोई ध्यान न देने से अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। अधिकारी मनमानी होकर निर्णय पारित करते हैं जिससे परेशानी बढ़ रही है। 12 अक्तूबर को जब डीएम से अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल मिलने पहुंचा तो उस समय भी दुर्व्यहार कर उन्हें बाहर निकलवा दिया जाना उचित नहीं था। उच्चाधिकारी ही जब भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं तो समस्याओं का समाधान होना मुश्किल है। अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना ही पड़ेगा। मुख्यमंत्री, राजस्व परिषद, बार काउंसिल प्रयागराज, मंडलायुक्त, बार अध्यक्ष विंध्याचल मंडल को प्रस्ताव पारित कर भेजा। इस मौके पर बृजराज, श्यामलाल यादव, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद उपाध्याय, मनोज यादव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed