फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates demonstrated demanding transfer of corrupt Lekhpals

Bhadohi News: भ्रष्ट लेखपालों के स्थानांतरण की मांग अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 31 Jul 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated demanding transfer of corrupt Lekhpals
सरोई। भदोही तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। तहसील बार के अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने भदोही तहसील के भ्रष्ट लेखपालों का स्थानांतरण करने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीएम शैलेश कुमार से मुलाकात की। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं कहना है कि तहसील के भ्रष्ट लेखपालों के कारण तहसील की छवि धूमिल हो रही है। वे हर कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

इससे वादकारियों को न्याय मिलने में देरी हो रही है। सालों से एक ही जगह पर जमे लेखपालों के कारण न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान संदीप यादव, नंदलाल राय, जय सिंह, किशन यादव, लालचंद विश्वकर्मा, अनुराग पांडेय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed