फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advisory issued to protect paddy crop from disease.

Bhadohi News: धान की फसल को रोग से बचाने के लिए जारी हुई एडवाइजरी

Wed, 07 Oct 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Advisory issued to protect paddy crop from disease.
ज्ञानपुर के कंसापुर में धान के खेत का जायजा लेतीं कृ​षि अ​धिकारी ईरम मिर्जा। स्रोत विभाग
जिले में धान की फसल तैयार है, लेकिन बदलते मौसम के कारण फसल में रोगों का प्रकोप देखा जा रहा है। इसको लेकर कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। मंगलवार को उप निदेशक कृषि राम प्रवेश और जिला कृषि अधिकारी ईरम मिर्जा ने गांवों में भ्रमण कर धान की फसल का अवलोकन किया। डीडी ने बताया कि जीवाणु झुलसा में धान पत्तियों के नोंक या किनारे से सूखना शुरू होता है, पत्ते अनियंत्रित आकार के और टेढ़े-मेढ़े हो जाते हैं। खैरा रोग जिंक की कमी से होता है, इसमें पौधों की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और उन पर कत्थई रंग के धब्बे बन जाते हैं। जीवाणु झुलसा के बचाव के लिए स्ट्रेप्टोमाइसिन सल्फेट 90 प्रतिशत, टेट्रासाइक्लिन हाइड्रोक्लोराइड 10 प्रतिशत का 200 ग्राम प्रति एकड़ की दर से 120 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव किया जाए। खैरा रोग के लिए दो किलो जिंक सल्फेट, आठ किलो यूरिया प्रति एकड़ की दर से डाला जाए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी क्षेत्रीय कर्मचारी फसल सर्वेक्षण और किसानों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed