फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ADO of Deegh block suspended for scam

घोटाले के आरोप में डीघ ब्लॉक के एडीओ निलंबित

Mon, 13 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
ADO of Deegh block suspended for scam
निलंबित सचिव के फंड ट्रांसफर आर्डर से 45.33 लाख रुपये के भुगतान के मामले में आखिरकार भदोही के डीघ ब्लॉक के एडीओ पंचायत (सहायक विकास अधिकारी) अजय पांडेय को निलंबित कर दिया गया। करीब तीन माह पूर्व 11 गांवों में गड़बड़ी करने के मामले में डीएम आर्यका अखौरी ने निलंबन की संस्तुति कर शासन को पत्र लिख था। सोमवार को निदेशक पंचायती राज ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

डीघ ब्लॉक में तैनात सचिव नितेश वर्मा को 24 फरवरी को निलंबित कर दिया गया था। 27 फरवरी को निलंबन आदेश को खुद सहायक विकास अधिकारी( पंचायत) अजय पांडेय ने रिसीव किया। इसके बाद भी निलंबित सचिव के फंड ट्रांसफर आर्डर से 45.33 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। यही नहीं कौलापुर की अपने खास एक फर्म को एक मुश्त 33 लाख का भुगतान भी किया। ग्राम पंचायतों में नए प्रधानों के आने पर गांवों में की गई गड़बड़ी का मामला सामने आया।
विज्ञापन

तत्कालीन डीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने 11 गांवों की जांच की तो खामियां पकड़ में आईं। जांच में पाया गया कि एडीओ ने बिना काम कराए ही कई जगह सरकारी बजट का भुगतान कर दिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर 20 जुलाई को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्राथमिकी दर्ज कराने और रिकवरी का निर्देश दिया। एडीओ को निलंबित करने की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र लिखा। करीब ढाई महीने बाद पंचायती राज निदेशक ने एडीओ को निलंबित कर दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि 45 लाख की गड़बड़ी में निदेशक ने निलंबित कर दिया। उन्हें विकास भवन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed