{"_id":"662114807a12cff629018345","slug":"adg-varanasi-issued-instructions-to-police-for-lok-sabha-elections-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: ADG वाराणसी ने लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों को जारी किया ये निर्देश, बोले- लापरवाही अक्षम्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: ADG वाराणसी ने लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों को जारी किया ये निर्देश, बोले- लापरवाही अक्षम्य
Thu, 18 Apr 2024 06:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 18 Apr 2024 06:09 PM IST
सार
Bhadohi News: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। साथ ही निर्देश दिया कि निर्देशों को नजरअंदाज करना घोर लापरवाही मानी जाएगी।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता में है। चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
वह गुरुवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने सभी थानेदारों को निर्देश दिया कि महिला अपराध, एससीएसटी से जुड़े मुकदमों में विवेचना समय से निस्तारित करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय पहुंचे एडीजी जोन को सर्वप्रथम गार्द की ओर से सलामी दी गई। इसके बाद वह पुलिस कार्यालय स्थित आगंतुक कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति को देखा। प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आईजीआरएस कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय एसपी, रिकार्ड रूम समेत अन्य शाखाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन
कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्यों की जानकारी की गई। इसके बाद पुलिस लाइन में डीएम, एसपी, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों संग लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की। शराब, खनन, तस्करी, भूमाफियाओं के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया।
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभारी यातायात और थाना प्रभारियों को कार्ययोजना तैयार कर प्रतिदिन अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाएं। थानों पर लंबित विवेचनाएं विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला अपराध, पाक्सो एक्ट आदि को प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा।
आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के लिए शरारती तत्वों पर कार्रवाई किया जाए। शस्त्र धारकों के शस्त्रों को शत-प्रतिशत जमा कराने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर डीआईजी आरपी सिंह, डीएम विशाल सिंह, एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह आदि रहे।