{"_id":"6227a6bcb8633307620b578c","slug":"additional-center-administrators-will-be-set-up-at-88-examination-centers-of-the-district-bhadohi-news-vns642317483","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 88 परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 88 परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए 88 परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती के लिए वित्तपोषित स्कूलों से वरिष्ठ प्रवक्ताओं की सूची मांगी गई है। इसके अलावा 90 केंद्र व्यवस्थापकों से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए शिक्षकों का नौ मार्च तक ब्योरा मांगा गया है। ज्ञात हो, बोर्ड प्रशासन ने इस बार जिन केंद्रों पर छात्राओं का सेंटर नहीं गया है, वहां अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नहीं तैनात करने की रणनीति तय की है।
मार्च के दूसरे सप्ताह में संभावित बोर्ड परीक्षा की तैयारी अक्तूबर-नवंबर माह से ही चल रही है। अब विधानसभा चुनाव समाप्त होने पर विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 90 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 25 वित्तपोषित और एक राजकीय स्कूल शामिल है। करीब 64 वित्तविहीन विद्यालय भी केंद्र बने हैं। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 49 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। एमए समद इंटर कॉलेज भदोही और नेशनल इंटर कॉलेज भदोही को छोड़कर अन्य 88 परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक संग एक-एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात होंगे। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय की ओर से 25 वित्तपोषित संग 35 राजकीय हाईस्कूलों से वरिष्ठ प्रवक्ता, प्रधानाचार्यों की सूची मांगी गई है। नौ मार्च तक सभी प्रधानाचार्यों से सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा में लगने वाली कक्ष निरीक्षकों की सूची भी मांगी गई है। जिसके आधार पर परिषद से कक्ष निरीक्षकों की मांग की जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने कहा कि पारदर्शी व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए वित्तविहीन विद्यालयों में बने केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाए जाएंगे। इसके लिए वित्तपोषित स्कूलों के वरिष्ठ प्रवक्ता और जीआईसी के प्रधानाचार्यों को नामित किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा के बाद होने वाले मूल्यांकन के लिए भी शिक्षकों की सूची मांगी गई है। ताकि जीआईसी को उपलब्ध कराया जा सके। मूल्यांकन में परीक्षकों की ड्यूटी जीआईसी के प्रधानाचार्य ही लगाएंगे। डीआईओएस कार्यालय के मुताबिक सचल दस्ते की सूची भी ऑनलाइन परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होगी।