{"_id":"5953f9a44f1c1b42598b460e","slug":"adding-to-the-main-section-of-goal-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य समाज के अति पिछड़ों को मुख्य धारा से जोड़ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य समाज के अति पिछड़ों को मुख्य धारा से जोड़ना
bhadohi news
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
जनकल्याण सम्मेलन में बोलते विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा केंद्र सरकार के केंद्र और प्रदेश सरकार का लक्ष्य समाज के अति पिछड़ों को मुख्य धारा से जोड़ना है। हमारे बीच अधिसंख्य आवास विहिन, शौचालय विहिन और बिजली विहिन हैं। सरकार चाहती है ऐसे लोगों को छत मिले और समाज में रहने को उचित माहौल मिले। वे प.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दि के मौके पर बुधवार को मर्यादपट्टी स्थित जयहिंद शिक्षा निकेतन प्रांगण में भाजपा के जनकल्याण सम्मेलन में बोल रहे थे। सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
विधायक ने बताया बीपीएल परिवारों को प. दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत130 रुपये में बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। बताया प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में छूटे बीपीएल परिवारों का सर्वे कराया जा रहा है। उन्हें लाभान्वित करने की योजना है। बताया की प्रसूताओं को अब तक 14 सौ रुपये की जगह अब प्रदेश सरकार 6 हजार देगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों को दवाओं और चिकित्सकों से सुसज्जित किया जा रहा है ताकि गरीबों, मजदूरों को दवा के लिए निजी अस्पताल न जाना पड़े।
उन्होंने योजनाओं के प्रचार प्रसार में कार्यकर्काताओ से सहयोग मंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता व संचालन सुभाष मौर्य ने किया। जनकल्याण सम्मेलन के जिला प्रभारी अरुण राय मुन्ना ने आभार जताया। ओमप्रकाश पाण्डेय, संतोष तिवारी, सत्यशील जायसवाल, विनीत बरनवाल ने संबोधित किया। सम्मेलन में पहुंचने पर दिलीप गुप्ता, ओम सिंह, योगाचार्य विजय श्रीवास्तव, अशोक जायसवाल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विनय उमर, अरुण जायसवाल बबलू, राजीव चौरसिया, राजकुमार गुप्ता, दिलीप दूबे, गिरधारी जायसवाल, मो.अली सिद्दीकी, जावेद कुरैशी, दीपू विश्वकर्मा, अरविंद मौर्य, भगौती जायसवाल, राम प्यारे गौतम आदि ने विधायक का स्वागत किया।