फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action on the recommendation of two teachers

दो अध्यापकों पर हुई कार्रवाई की संस्तुति

Tue, 04 Aug 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 04 Aug 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Action on the recommendation of two teachers
परिषदीय स्कूलों में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने को लेकर प्रशासन की सख्ती का असर दिखाई देने लगा है। निर्देश के बाद भी शिक्षक न तो समय से स्कूल आ रहे हैं और न ही स्कूल के शैक्षणिक माहौल को सुधार पा रहे हैं। सोमवार को बीईओ डीघ राधेश्याम त्रिपाठी ने छेछुआ सहित चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। दो स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही मिली। उन्होंने दोनों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के लिए संस्तुति की।
विज्ञापन


बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) डीघ राधेश्याम त्रिपाठी और सह समन्वयक इंदूचंद्र पांडेय ने संयुक्त रूप से प्राथमिक विद्यालय छेछुआ और पूर्व माध्यमिक विद्यालय छेछुआ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय छेेछुआ के हेडमास्टर धनेश कुमार मिश्रा बिना तिथि डाले अवकाश पत्र स्कूल में रखकर गायब रहे।
विज्ञापन


विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम मिली। साथ ही शैक्षणिक स्थिति खराब और विद्यालय की रंगाई पुताई नहीं कराई पाई गई। इसी तरह पूर्व माध्यमिक स्कूल के हेडमास्टर मो. इस्लाम पूर्वाह्न 10 बजकर 30 बजे विद्यालय पहुंचे। दोनों हेडमास्टरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय धनतुलसी द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय कलिकमवैया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed