फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action if eligible beneficiaries of toilet are denied

शौचालय के पात्र लाभार्थी वंचित मिले तो कार्रवाई

Sat, 26 Oct 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Action if eligible beneficiaries of toilet are denied
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्वच्छता समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में ुहई बैठक में शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। अफसरों को सख्त हिदायत देने के साथ ही डीएम ने सभी एडीओ से नाराजगी जताई ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सभी ब्लॉक समन्वयक को निर्देश दिया कि प्रतिदिन होने वाले शौचालय निर्माण की प्रगति की रिपोर्ट उन्हें दी जाए। जो ग्राम पंचायत अब तक ओडीएफ नहीं हो सकी, उसे 15 नवंबर तक पूर्ण करने के लिए कहा। चेतावनी दी कि तय समय पर गांव ओडीएफ नहीं हुए तो वहां के सचिव और ग्राम प्रधान जिम्मेदार होंगे। सेक्रेटरी और प्रधान से कहा कि वे गांव में पक्षपात नहीं करें। निरीक्षण में अगर कोई पात्र शौचालय से वंचित मिला तो शासन को लिखा जाएगा। फोटो अपलोडिंग और एमआईएस कार्य भी साथ-साथ करते चले तो जैसे ही शौचालय पूर्ण अन्य कार्य भी पूर्ण हो जाएं। इस मौके पर सीडीओ विवेक त्रिपाठी, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक मनोज कुमार राय, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed