फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   acident

हरीपुर के युवक की तालाब में डूबने से मौत

Wed, 16 Oct 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
acident
ज्ञानपुर। सुरियावां थाने के हरीपुर (कीर्तिपुर) गांव निवासी एक युवक की मंगलवार को जौनपुर के मीरगंज थानाक्षेत्र के अमाई गांव में एक तालाब में डूब गया। अभी तक युवक का शव नहीँ मिल सका। पुलिस ने जौनपुर मुख्यालय से गोताखोरों की टीम बुलाई है। घटना की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हरीपुर (कीर्तिपुर) गांव निवासी शुभम मालवीय (24) पुत्र चंद्रदेव मालवीय इलाहाबाद में रह कर पढ़ाई करता था। मंगलवार की सुबह वह घर से प्रयागराज के लिए निकला था। लेकिन, तकरीबन डेढ़ बजे दोपहर परिजनों को तालाब में युवक के डूबने की सूचना मिली। जिस जगह यह घटना हुई, वह स्थल जंघई- मीरगंज (जरौना) मार्ग पर अमाई गांव के पास है। लोगों ने बताया कि युवक कपड़े जूते और बैग उतार कर सीधे तालाब में कूदा था। कुछ देर बाद वह डूबने लगा, जिसके बाद हजारीवीर स्थल पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश भी कि लेकिन वह डूब गया। जिस तालाब पर यह घटना हुई है वहां प्राचीन बजरंगबली का मंदिर है। घटना स्थल पर युवक के कपड़े, जूते मोजे के साथ लड्डू , अगरबत्ती और दूसरे सामान भी बरामद हुए है। पिता चंद्रदेव मालवीय ने बताया कि वह घर से प्रयागराज कह कर सुबह तकरीबन सुबह नौ बजे निकला था। वह घर से एक दुपहिया गाड़ी खरीदने के लिए कुछ पैसे भी लेकर निकला था। घटना स्थल पर मौजूद मीरगंज थाने के एसआई संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि मुख्यालय को सूचना दी गई है। गोताखोर और अग्निशमन की टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed