{"_id":"61e86556ba64330d425dc4c2","slug":"accused-teacher-suspended-in-many-cases-including-cheating-bhadohi-news-vns634462319","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी सहित कई मामलों में आरोपी शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी सहित कई मामलों में आरोपी शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी सहित कई मामले के आरोपी डीघ ब्लाक के तुलापुर रोही प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुराग तिवारी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उन्होंने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के थाना सुशांत गोल्फ सिटी के पत्र का संज्ञान लेते हुए किया है।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी सहित कई मामलों की जांच विशेष अनुसंधान दल यानी एसआईटी कर रही थी। एसआईटी के अधिकारी डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय ने 27 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। ऐसे में उसी आधार पर विवेचना के दौरान आजमगढ़ जिले के बरहद गांव निवासी आरोपी अनुराग तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी 28 दिसंबर को हुई। उसके बाद गोल्फ सिटी कमिश्नरेट लखनऊ के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र विक्रम सिंह ने पत्र भेजकर बीएसए को इस मामले में अवगत कराया। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ हुई शिकायतों की एसआईटी ने जांच किया था। उसी आधार पर लखनऊ में ही मुकदमा दर्ज कराया गया। वहां से आए पत्र के आधार पर अनुराग तिवारी को निलंबित किया गया है।