फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accused of killing sister by poisoning, case registered

बहन को जहर देकर मारने का आरोप, केस दर्ज

Sat, 21 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing sister by poisoning, case registered
गोपीगंज। मिर्जापुर थानाक्षेत्र के विंध्याचल निवासी अजय यादव ने शनिवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बताया कि बहन सुधा की शादी तीन दिसंबर 2016 में चंदन यादव निवासी मूलापुर के साथ हुई थी। विदाई के समय उपहार भी दिए थे लेकिन शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। इसी बीच पिता जयकुमार यादव की मौत भी हो गई। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग सुधा को मारने-पीटने लगे। 17 मई को दोपहर बाद तीन बजे फोन पर सूचना मिली कि सुधा की तबीयत खराब हो गई है। जब ससुराल पहुंचा तो बताया गया कि वह अस्पताल में भर्ती है वहां पहुंचने पर सुधा ने बताया कि पति चंदन ने ग्लूकोज में जहर मिलाकर पिलाया है। किसी को न बताने की धमकी देकर मोबाइल छीन लिया है। किसी तरह वहां से सुधा को निकाल कर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 18 मई को उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed