फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accused of cheating with the Mobipe app arrested

मोबाइप एप से ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Apr 2021 05:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating with the Mobipe app arrested
औराई। मोबाइल एप के माध्यम से पेट्रोल पंप और दुकानों पर ठगी करने के अंतर्जनपदीय आरोपी को क्राइम ब्रांच और औराई पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम एक पेट्रोल पंप के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ठगी के 30 हजार रुपये बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में बढ़ते ठगी के मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने टीम गठित कर अनावरण का निर्देश दिया। जिसके लिए औराई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगी थी। बृहस्पतिवार की शाम राधिका पेट्रोल पंप के पास से अंतर्जनपदीय ठग शुभम सिंह निवासी करौती, लोहता वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। 14 अप्रैल को राधिका फ्यूल सेंटर महराजगंज के मैनेजर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पेट्रोल पंप के क्यूआर कोड खाते से 80 हजार ट्रांसफर दिखाकर 35 हजार नकद ले लिया। विश्वास में लेकर यह कहा कि थोड़ी देर बाद मेरी दो ट्रकें आ रही है, जिसमें शेष 45 हजार रुपये का डीजल भरना है। ट्रकों का फर्जी नंबर नोट कराकर चला गया। कुछ देर बाद पेट्रोल पंप के मैनेजर ने जब खाता चेक किया तो पता चला कि भुगतान नहीं हुआ है। मैनेजर राघवेंद्र तिवारी की लिखित तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चंदौली, वाराणसी, जौनपुर और भदोही में मोबाइल ऐप के माध्यम से ठगी करता है। पेट्रोल पंपों, प्रतिष्ठानों और दुकानों पर क्यूआर कोड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर जालसाजी करता हूं। पुलिस ने आरोपी के पास से 30 हजार नकद, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हरिकेश सिंह, विनोद दूबे, क्राइम ब्रांच के सर्वेश राय, नरेंद्र सिंह ,तुफैल अहमद, नागेंद्र यादव, दीपक यादव, नीरज यादव, सुनील कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed