फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accusation of rigging in Ujjwala, protest against gas agency operator at district headquarters

उज्जवला में धांधली का आरोप, गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 03 Sep 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Accusation of rigging in Ujjwala, protest against gas agency operator at district headquarters
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते दानूपुर पूरबपट्टी के उज्जवला योजना लाभार्थी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के दानूपुर पूरबपट्टी निवासी दर्जनों महिलाओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित शिकायत पत्र डीएम को देकर जांच की आवाज उठाई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना अंतर्गत चयनित तो कर लिया गया, लेकिन अभी तक लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि ब्लॉक और ग्रामसभा स्तर से पात्रता की सूची एक गैस एजेंसी को देकर जिम्मेदारी निभा ली गई और एजेंसी संचालक प्रति लाभार्थियों से 2200 रुपये लेकर सिर्फ पासबुक दे दिया। लगभग डेढ़ वर्ष का समय बीतने पर न चूल्हा दिया जा रहा है न सिलिंडर। एजेंसी का चक्कर लगाने पर दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दी जा रही है। गरीब, मजदूर परिवार से जुड़े होने के कारण उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। गांव में अभी तक सौ की संख्या में ऐसे लाभार्थी परिवार हैं जो एजेंसी संचालक की मनमानी से त्रस्त हैं। पूर्व के दिनों में ब्लॉक, डीएसओ कार्यालय में हुई शिकायतों को गंभीरता से न लेने के चलते परिवार योजना से वंचित है। विभागीय मिलीभगत से एजेंसी संचालक द्वारा प्रति माह लाखों रुपये का बंदरबांट किया जा रहा है जिसकी उच्च स्तरीय जांच होने पर कलई खुलेगी।
विज्ञापन

डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मामला गंभीर है। शीघ्र ही टीम गठित कराकर जांच कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रमिला देवी, माधुरी देवी, उर्मिला देवी, लालती देवी, रीता देवी, रिंकी देवी, सरस्वती देवी, फोटो देवी, सोना देवी, फूलदेई, आशा देवी, सितारा देवी, फूलदेवी, रामकली देवी, ऊषादेवी, मित्रा देवी, शिवदेवी, अशर्फी देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed