फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accountants reprimanded for negligence in revenue matters

राजस्व मामलों में लापरवाही पर लेखपालों को लगी फटकार

Sat, 07 Aug 2021 06:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Accountants reprimanded for negligence in revenue matters
भदोही। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को भदोही तहसील में जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निदान त्वरित गति से किया जाना चाहिए। राजस्व मामलों में लेखपालों की लापरवाही उजागर होने पर सामूहिक रूप से लेखपालों को फटकार लगाईं। कहा प्रदेश शासन ने जनता की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनने और हल करने के निर्देश दिए हैं जिसका पालन हर हाल में होना चाहिए। उन्होंने कई मामलों का निस्तारण मौके पर किया। डीएम ने कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों में पहुंचता है। इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि होना चाहिए। कोई फरियादी निराश होकर न लौटे। सभी निस्तारण में पारदर्शिता हो तथा दोनो पक्षों की बात सुनने के बाद करना चाहिए। सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए विभागीय अफसर सोशल मीडिया समेत अन्य संचार माध्यमों का सहारा लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं जिससे आम आदमी योजना से सीधा जुड़ सके और लाभान्वित हो सके। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने अफसरों को दिशा निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 116 शिकायतों के सापेक्ष नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि अन्य शिकायतों को संबंधित विभाग गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध ढंग से निस्तारित कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed