{"_id":"61d73c38046d250a4340e8e4","slug":"account-is-not-being-operated-development-is-getting-affected-bhadohi-news-vns6321613190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो रहा खाते का संचालन, विकास हो रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो रहा खाते का संचालन, विकास हो रहा प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख डीघ मनीष मिश्रा के जेल जाने के बाद ब्लॉक में विकास कार्य बाधित हो गया है। महीने भर बाद भी खाता संचालन के लिए किसी अधिकारी या क्षेत्र पंचायत सदस्य को नामित नहीं किया जा सका है। डीपीआरओ ने डीएम को ब्लॉक के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची भेज दी है, हालांकि अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।
महीने भर पूर्व वाराणसी की गायिका को धमकी देने के मामले में ब्लॉक प्रमुख को भदोही पुलिस गिरफ्तार कर वाराणसी पुलिस को सौंप चुकी है। कोर्ट के निर्देश पर उन्हें जेल भी भेजा जा चुका है। अभी यह मामला थमा भी नहीं था कि प्रयागराज की एक महिला ने नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। लगातार दो संगीन मुकदमा दर्ज होने से अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। विकास कार्य बाधित न हो, इसलिए ब्लॉक में खाता संचालन के लिए किसी न किसी को अधिकृत किया जाना चाहिए। करीब एक महीने से चल रहे मंथन के बाद भी अब तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। इससे क्षेत्र पंचायत सदस्य काफी परेशान हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि बीडीओ से क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची मंगाकर डीएम को सौंपी गई है। इसमें से एक क्षेत्र पंचायत सदस्य को ब्लॉक की कमान सौंपी जाएगी। आने वाले दो से तीन दिनों में इस पर निर्णय हो जाएगा।