{"_id":"5da60ca78ebc3e01656e9d66","slug":"accidental-death-bhadohi-news-vns489275198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत,एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत,एक घायल
विज्ञापन
मोढ़/महाराजगंज। गुजरे 24 घंटों के दौरान जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार वृद्धा की मोढ़ बाजार में पिकअप के धक्के से मौत हो गई, जबकि वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सांड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
मोढ़ चौकी क्षेत्र के सियरहां गांव निवासी नयिका देवी (65) पत्नी स्व. भुलेश्वर यादव अपने पुत्र जिलेदार यादव (27) के साथ मंगलवार को मोढ़ बाजार दवा लेने के लिए बाइक से आ रही थी। बाईपास मार्ग स्थित प्राथमिक स्कूल के सामने पहुंचते ही तेज गति से आ रहे पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई और दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को राजकीय अस्पताल भदोही में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने नयिका देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल जिलेदार की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा। दूसरी घटना सोमवार की देर रात राजमार्ग पर औराई थानाक्षेत्र के बाबूसराय के सीमावर्ती गांव बिहड़ा मंदिर के पास हुई। जहां बाबूसराय निवासी माया शंकर (20) बाइक पर सवार होकर वाराणसी से लौट रहे थे। बिहड़ा मंदिर के पास पहुंचते ही राजमार्ग पर छुट्टा घूम रहे सांड से टकराकर घायल हो गए। रात का समय होने के कारण जब तक लोगों की नजर पड़ती, तब तक उनकी हालत नाजुक हो चुकी थी। काफी देर बाद आस-पास के लोगों ने कछवां स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय मायाशंकर ने दम तोड़ दिया। मायाशंकर वाराणसी की एक निजी कंपनी में काम करते थे। जानकारी पर पहुंचे परिजन शव को घर लाकर दाह संस्कार कर दिया।