फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Abu Asim Azmi claimed Owaisi party AIMIM will be blown away in Samajwadi Party storm in UP polls 2022

भदोही: अबू आजमी बोले- सपा के तूफान में उड़ जाएगी औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम

Tue, 03 Aug 2021 12:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम पीटीआई, भदोही
पीटीआई, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 03 Aug 2021 12:17 AM IST
सार

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और विधायक अबु आसिम आजमी ने दावा किया कि ओवैसी और उनके जैसे अन्य नेता भाजपा और बसपा समर्थित हैं, जो मुस्लिम वोटों को बांटने का काम करते हैं।

विज्ञापन
Abu Asim Azmi claimed Owaisi party AIMIM will be blown away in Samajwadi Party storm in UP polls 2022
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और विधायक अबु आसिम आजमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और विधायक अबु आसिम आजमी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कालीन कारीगरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। अबू आसिम आजमी ने कहा कि आगामी यूपी के विधानसभा चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सपा के तूफान में उड़ जाएगी। उन्होंने दावा किया कि ओवैसी और उनके जैसे अन्य नेता भाजपा और बसपा समर्थित हैं, जो मुस्लिम वोटों को बांटने का काम करते हैं।

विज्ञापन


पार्टी संगठनों की बैठक में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र आने वाले चुनावों में ओवैसी की पार्टी सपा के तूफान के सामने उड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि वह यूपी में हार रही है, इसीलिए वह औवेसी को चुनावी मैदान में उतार रही है, ताकि मुस्लिम वोटों में सेंध लगाई जा सके। एआईएमआईएम ने घोषणा की है कि वह 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन आपको सतर्क रहना होगा। 
विज्ञापन


आरएमसी गेस्ट हाउस में निर्यातकों को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद से देश में कालाधन व आतंकवाद और बढ़ गया है। गरीब और गरीब हो गया है और धनवान और अमीर होते जा रहे हैं। पूरे देश में व्यवसाय खत्म हो चुका है। भाजपा जनता को गुमराह कर हिंदू मुसलमान में बांट कर सत्ता में बने रहना चाहती हैं। भदोही के प्रति सपा प्रमुख का अलग लगाव था। 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद यहां की रुकी परियोजनाएं फिर से शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश भर में केंद्र सरकार के कामकाज से केवल अंबानी और अडानी समूह खुश हैं। केवल उन्हीं दो लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। ऐसा न होता तो भारी संख्या में यहां के व्यवसायी देश छोड़ कर दूसरे देश नहीं जा रहे होते। शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। जिससे व्यवसायी और मजदूर और पलायन कर रहे हैं।

इसके लिए मीडिया को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा फिर भी हम सबको आने वाले वक्त के प्रति आशावान रहना चाहिए। अखिलेश यादव ने जो परियोजनाएं शुरू की थीं, उन्हें सरकार बनते ही फिर से शुरू किया जाएगा। कालीन निर्यातकों से कहा यहां का ढांचागत विकास पर ध्यान देने के साथ-साथ श्रम कानून निर्यातकों और उत्पादकों से विचार विमर्श के बाद बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed