{"_id":"47f78cecf4f2fdd5f6514e8d0b0885cf","slug":"aboli-of-bdc-in-the-form-of-a-candidate-rejected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभोली में बीडीसी के एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभोली में बीडीसी के एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Thu, 15 Oct 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन अभोली विकास खंड में एक प्रत्याशी की उम्र कम होने से पर्चा खारिज कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच का आखिरी दिन होगा। इसके बाद अंतिम चरण के चुनाव में दोनों ब्लाकों के जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी।
बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद निरस्त किए गए परचों की जानकारी नहीं दी गई।
जिला पंचायत के डीघ और अभोली ब्लाक के सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि दोनों ब्लाक के सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों का अवलोकन किया गया है।
बृहस्पतिवार को जांच के बाद वैध और अवैध नामांकन पत्रों को घोषित किया जाएगा। उधर, डीघ विकास खंड कार्यालय पर नौ अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के पर्चो की जांच की गई। लेकिन, सभी 448 पर्चे वैध मिले। जबकि अभोली ब्लाक में पहले दिन दाखिल 265 पर्चों की जांच की गई। इसमें एक प्रत्याशी की उम्र कम होने पर खारिज कर दिया गया।