फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Abhishek Pandey honored on Uttar Pradesh Day

भदोही के लाल को उत्तर प्रदेश दिवस पर मिला सम्मान, कहा- जनता के बीच काम करना बेहद सुखद अनुभव  

Thu, 28 Jan 2021 06:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 28 Jan 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Pandey honored on Uttar Pradesh Day
अभिषेक पाण्डेय को सम्मानित करते गणमान्य - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के ज्ञानपुर के डीघ ब्लॉक से आने वाले सामान्य सेवक और पत्रकार अभिषेक पाण्डेय को उत्तर प्रदेश दिवस पर उनकी पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों के लिए किया सम्मानित किया गया। सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में अग्रणी तौर पर काम करने वाली संस्था "अभियान"  हर साल उत्तर प्रदेश के कई सामाजिक और राजनीतिक तौर पर काम करने वाले लोगो को सम्मानित करती है।  भोजपुरी अभिनेता रविकिशन को उत्तर प्रदेश सम्मान मिला तो ज्ञानपुर के कुंडी कला गांव के रहने अभिषेक पाण्डेय को राजेश मिश्र स्मृति पत्रकार सम्मान मिला।

विज्ञापन


लोकसभा में सबसे अधिक प्रश्न पूछने वाले यूपी के नंबर वन सांसद अभिनेता रवि किशन को उत्तर प्रदेश गौरव का सम्मान प्रदान किया गया। शनिवार रात 9 बजे यूपी दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर सभागृह में संपन्न  इस समारोह में यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, यूपी भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


समारोह में डॉ राम मनोहर त्रिपाठी स्मृति सम्मान लखनऊ के पत्रकार -कवि गजलकार वीरेंद्र सिंह वत्स को दिया गया। इस अवसर पर समाजसेवी मनोज दुबे (पूर्वांचल रत्न), जनार्दन सिंह (उत्तर उद्योगश्री) , प्रभाग समिति अध्यक्षा सुधा सिंह (उत्तर कलाश्री) , सुमिता सुमन सिंह (उत्तर शिक्षाश्री) , रामकेश यादव ( उत्तर साहित्यश्री) , डॉ बाबूलाल सिंह  (उत्तर समाजश्री) , आलोक रंजन तिवारी (उत्तर युवाश्री सम्मान)  आदि विभिन्न क्षेत्रों के महारथियों का भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मशहूर भोजपुरी गायक मोहन राठौड़, सुरेश शुक्ल व राधा मौर्य आदि गायकों की टीम कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अभिषेक पाण्डेय ने अपना ये सम्मान अपने ज्ञानपुर और भदोही की जनता को समर्पित किया है और अभिषेक ने कहा कि ज्ञानपुर और भदोही की जनता के बीच काम करने में एक सुखद अनुभव होता है और ये सम्मान उस जनता को समर्पित किया है । 

गौरतलब है कि अब तक उन्हें नवभारत यंग इंडिया पिलर्स सम्मान, पीवीएस यंग जर्नलिस्ट सम्मान, नेटवर्क 18 कोरोना योद्धा सम्मान, पाथ ब्रेकर्स 2020 सम्मान, 2008 टेरर अटैक के दौरान सेंसिबल जर्नलिज्म सम्मान, जैसे कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed