फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Abhimanyu Manglik appointed as new SP 2018 batch IPS officer is now the new police captain

Bhadohi : नए एसपी बनाए गए अभिमन्यु मांगलिक, 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अब नए पुलिस कप्तान

Tue, 07 Jan 2025 11:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 07 Jan 2025 11:18 PM IST
सार

नए पुलिस कप्तान के रूप में अब अभिमन्यु मांगलिक होंगे। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी को लेकर जिला उम्मीदजदा है और लोग कहते नजर आ रहे हैं कि कानून व्यवस्था को नई तस्वीर मिलेगी।
 

विज्ञापन
Abhimanyu Manglik appointed as new SP 2018 batch IPS officer is now the new police captain
नवागत पुलिस कप्तान अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भदोही की पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन का स्थानांतरण गैर जनपद कर दिया गया है। उनकी जगह सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक जिले के नए एसपी बनाए गए हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले हैं। इन्होंने कॉमर्स से बी कॉम करने के साथ सीए की पढ़ाई की है।

विज्ञापन


ये 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ मीनाक्षी कात्यायन को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना कानपुर बनाया गया हैं। इन दिनों औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार हमलवार थे। गैंगस्टर के आरोपी नंदलाल पांडेय की गिरफ्तारी होने के बाद से ही वे पुलिस के खिलाफ खुलकर सामने आ गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को ही फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एसपी के स्थानांतरण को लोग विधायक की नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed