{"_id":"22ab061ab3ab2c52c579a275ba4ba794","slug":"aartio-office-is-closed-fierce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ दफ्तर बंद होने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ दफ्तर बंद होने पर भड़के लोग
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराज उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना किसी सूचना के कार्यालय बंद होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव को लेकर परिवहन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी की ड्यूटी लगने से विभागीय स्तर से सोमवार को कार्यालय पर ताला लगा दिया गया।
सुबह करीब 11 बजे जिले के अलग-अलग हिस्सों से लोग वहां पहुंचे तो कार्यालय पर ताला लटका देख नाराज हो गए। आरोप लगाया कि कार्यालय में ताला बंद करने से पूर्व नोटिस के माध्यम से लोगों को सूचना देनी चाहिए थी।
गाजीपुर से लाइसेंस रेन्यूअल कराने के लिए आए राधेश्याम ने बताया कि वह कार्यालय पर दूसरी बार आए, लेकिन कार्यालय बंद होने से निराश हो गया हूं। इसी तरह डीघ, अभोली, भदोही से आने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
परिवहन विभाग कार्यालय पहुंचने वालों में कपिल शर्मा, ओम प्रकाश यादव, राधेश्याम दूबे, कृपाशंकर बिंद, राजेश मौर्या आदि शामिल रहे।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासनिक वीके मिश्रा ने कहा कि पंचायत चुनाव में कर्मियों की ड्यूटी लगाने के अलावा वाहन अधिग्रहीत करने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है। इसके चलते कार्यालय को बंद किया गया था।