फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   AAP protests in support of Sonam Wangchuk, submits memorandum

Bhadohi News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 Jul 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
AAP protests in support of Sonam Wangchuk, submits memorandum
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षाविद सोनम वांगचुक के साथ कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा की गई और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने आरोप लगाया कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए। साथ ही, पेपर लीक रोकने के लिए एक सख्त कानून बनाया जाए और युवाओं के लिए रोजगार के ठोस अवसर सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन

पार्टी ने जंतर-मंतर जैसे स्थानों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार की रक्षा की भी अपील की। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर 21 दिनों से शांतिपूर्ण अनशन कर रहे सोननम वांगचुक और प्रदर्शनकारियों पर 18 जुलाई को पुलिस ने बल प्रयोग किया तथा उन्हें जबरन अस्पताल भेज दिया। इस मौके पर पंकज कुमार, सुरेश यादव, श्यामसुंदर मौर्य, विनय कुमार बिंद, राजधर बिंद, संदीप, सुल्तान असरफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed