फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Aadishilpi Vishwakarma worshiped by law

विधि विधान से पूजे गए आदिशिल्पी विश्वकर्मा

Sat, 17 Sep 2022 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Aadishilpi Vishwakarma worshiped by law
सपा जिला कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते सपाजन।संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा शनिवार को विधि विधान से पूजे गए। कल कारखानों, विद्युत उपकेंद्रों औद्योगिक शिक्षण संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों तक में पूजन-अर्चन किया गया। पंडालों में मंत्रो की गूंज सुनाई देती रही। कोविड के कारण दो साल बाद वहिदानगर उपकेंद्र पर बिरहा का आयोजन हुआ। ज्ञानपुर नगर के पटेल नगर, अछवर सहित आसपास के गांव, नगर व बाजारों में विश्वकर्मा पूजनोत्सव की धूम दिखी। प्रतिष्ठानों में श्रद्धालुओं ने देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की छोटी प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन किया। ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर भगवान विश्वकर्मा की स्तुति में भक्ति गीत बजते रहे तो मंत्रोच्चार की गूंज भी सुनाई पड़ती रही। ज्ञानपुर के पटेल नगर में सीताराम विश्वकर्मा की दुकान में पूजा हुई। ज्ञानपुर उपकेंद्र संग गोपीगंज नगर के गिराई स्थित विद्युत सब स्टेशन में विधि विधान से विश्वकर्मा पूजन किया गया। उपखंड अधिकारी ईश्वर शरण सिंह और अवर अभियंता संत कुमार भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान पूर्वक पूजन किया। सब स्टेशन पर लगे सभी उपकरणों का पूजा-पाठ किया गया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन रखा गया। इस मौके पर श्रीकांत जायसवाल, कमलेश सिंह, विनोद शुक्ला, महीप सिंह, राजू श्रीवास्तव, विश्राम बिंद, कल्लू मौर्य, सुरेश आदि रहे। ऊंज संवाददाता के अनुसार, वहिदानगर उपकेंद्र पर ठेकेदार झल्लर यादव की ओर से आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर प्रसाद वितरित किया गया। उसके बाद आयोजित बिरहा में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। कंसापुर स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की ओर से भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती हिंदू धर्म में ब्रह्मांड के दिव्य वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। विडंबना है कि धर्म की बात करने वाली भाजपा सरकार ने चारों युगों के भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर अवकाश रद्द कर दिया जो नेताजी घोषित किया था। इस मौके पर विधायक जाहिद बेग, हृदय नारायण प्रजापति, हसनैन अंसारी, संतोष यादव,लालचंद बिंद, रामयज्ञ पाल, सनवारूल हक, मुन्ना खान, बच्चन पाल, पवन विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र मिश्र आदि रहे।

ज्ञानपुर नगर में भगवान विश्वकर्मा का पूजा करते राजमिस्त्री।संवाद

ज्ञानपुर नगर में भगवान विश्वकर्मा का पूजा करते राजमिस्त्री।संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed