फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Aadhar card made for 30 thousand children, will get benefits of schemes

30 हजार बच्चों का बना आधार कार्ड, मिलेगा योजनाओं का लाभ

Thu, 23 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aadhar card made for 30 thousand children, will get benefits of schemes
बेसिक शिक्षा विभाग की पहल पर अब तक 30 हजार बच्चों का आधार कार्ड बीआरसी में बन चुका है। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए बीते दिनों चले अभियान में बच्चों का आधार कार्ड नहीं होने, अभिभावकों का नाम गलत दर्ज होने से बड़ी संख्या में नामांकन नहीं हो सके थे।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टी बीतते ही छह से 14 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने, त्रुटियां सुधरवाने के लिए शिक्षकों की सक्रियता बढ़ गई है। बीआरसी डीघ-वहिदानगर, भदोही, औराई, अभोली, सुरियावां में प्रतिदिन सात-आठ नये आधार कार्ड बनाने, 10 से 12 की संख्या में त्रुटियों को सुधारने का कार्य आपरेटर कर रहे हैं। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पूर्व में अभिभावकों के आधार कार्ड में व्याप्त कमियों को दूर कराया गया था। शासन की योजनाओं का लाभ लेने और पंजीकरण के लिए छह से 14 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया है। अब तक 30 हजार आधार कार्ड अपग्रेड भी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed