फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Aadhaar feeding of nine thousand destitute women incomplete

नौ हजार निराश्रित महिलाओं का आधार फीडिंग अपूर्ण

Sun, 18 Sep 2022 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar feeding of nine thousand destitute women incomplete
ज्ञानपुर। प्रोबेशन विभाग ने एक बार फिर खंड विकास अधिकारी डीघ, भदोही, ज्ञानपुर, अभोली, सुरियावां और औराई को पत्र भेज कर निराश्रित महिलाओं के आधार सत्यापन, फीडिंग का निर्देश दिया है।15 सितंबर को हुई समीक्षा बैठक में डीएम आर्यका अखौरी ने पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन का लाभ उठा रहीं लगभग 31 हजार लाभार्थियों को आधार सत्यापन और फीडिंग का निर्देश दिया था। 30 सितंबर तक सत्यापन, आधार फीडिंग न होने पर पेंशन से वंचित भी होना पड़ेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कनौजिया ने बताया कि सत्यापन कार्य में ग्राम पंचायत स्तर से विशेष अभियान चलाकर शतप्रतिशत आधार प्रमाणीकरण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक आपरेटर, आंगनबाड़ी कर्मी सात दिन में लाभार्थियों को चिन्हित कर आधार, बैंक खातों की छाया प्रति लेकर विभाग में जमा कराने से निराश्रित महिलाएं पेंशन से वंचित नहीं होंगी। इस कार्य में कर्मचारियों की ओर से लापरवाही पर कार्रवाई भी की जाएगी। अब तक 22 हजार लाभार्थियों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष नौ हजार के सत्यापन के लिए ब्लाक प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है। लाभार्थी बैंक पासबुक और आधार कार्ड की छायाप्रति विभाग में उपलब्ध कराकर सत्यापन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed