फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A tribute to martyr SI with moist eyes

शहीद एसआई को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Sat, 04 Jul 2020 04:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
A tribute to martyr SI with moist eyes
कानपुर मुठभेड़ में शहीद एसआई नेबूलाल बिंद के अंतिम संस्कार में सीतामढ़ी गंगा घाट पार्थिव शव के स? - फोटो : BHADOHI
सीतामढ़ी। कानपुर मुठभेड़ में शहीद पुलिस के एसआई नेबूलाल को शनिवार को सीतामढ़ी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वह पड़ोसी जनपद प्रयागराज के भीटी इलाके के रहने वाले थे। डीएम-एसपी और सांसद की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं राजनीतिक दल के लोग भी पहुंचे।
विज्ञापन

शहीद एसआई पड़ोसी जिले प्रयागराज के हंडिया कोतवाली के भीटी के निवासी थे। प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए शुक्रवार को ही तैयारी कर ली थी। उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी हंडिया ने शुक्रवार को ही शमशान घाट पर पहुंच कर अंतिम संस्कार के लिए घाट का निरीक्षण किया था। एसआई का शव शनिवार को दिन में 11.45 बजे सीतामढ़ी श्मशान घाट पर पहुंचा। जहां पुलिस के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद परिजनों ने शव को कंधा देकर गंगा तट पर ले गए। मुखाग्नि पिता कालिका प्रसाद बिंद ने दी। शहीद जवान दो पुत्र और दो पुत्रियों के पिता थे। भदोही और प्रयागराज के जिलाधिकारी, दोनों जिलों के पुलिस कप्तान सहित भदोही के सांसद रमेश बिंद, प्रयागराज गंगा पार प्रभारी कांग्रेस नेता राजेश दूबे, हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद, समाजसेवी राहुल दूबे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

कातिलों को मिलनी चाहिए मौत की सजा
सीतामढ़ी। कानपुर कांड में शहीद एसआई नेब्बू लाल बिंद के पिता कालिका प्रसाद ने कहा कि उनके बेटे के कातिलों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। मेरे पुत्र ने पूरी निष्ठा-ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed