{"_id":"68c322b6e8f0d7ad380c8d05","slug":"a-laborer-died-after-being-buried-under-the-debris-when-the-balcony-of-a-house-under-construction-collapsed-bhadohi-news-c-20-ali1005-1119628-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भीटी गांव में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर भदोही निवासी मजदूर मुकेश गौतम (20) की मौत हो गई।
मकान मालिक और ठेकेदार ने मजदूर का शव उसके घर भिजवाया और लापता हो गए, आक्रोशित परिजनों ने मकान के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने दोनों पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भदोही चौरी थाना क्षेत्र के अमवा खुर्द गांव निवासी मुकेश मजदूरी करता था। 7 सितंबर से भीटी गांव निवासी मुनीराज पटेल के निर्माणाधीन मकान में बौलिया बलुआ निवासी ठेकेदार विरेंद्र ऊर्फ गोरख राजभर ने मुकेश समेत अन्य दो मजदूरों चंदन व बुद्धिराम को रखा था। सुबह 10 बजे मुकेश मकान के बाहर अकेले छज्जे की शटरिंग खोल रहा था। इसी दौरान छज्जा गिरने से वह घायल हो गया। ठेकेदार और मकान मालिक उसे साताेमहुआ के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है। मकान मालिक और ठेकेदार से पूछताछ की जाएगी।