फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A gap of three years is necessary to prevent infant mortality

शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए तीन साल का अंतराल जरूरी

Sat, 11 Jul 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
A gap of three years is necessary to prevent infant mortality
ज्ञानपुर। महिला सशक्तीकरण को मजबूती और शिशु मृत्यु दर को रोकने में दो बच्चों के बीच तीन वर्ष का अंतराल जरूरी है। यह तभी संभव होगा जब रूढ़िवादी सोच लोगों की बदलेगी। उक्त बातें शनिवार को जिला अस्पताल में विश्व जनसंख्या नियंत्रण पखवारा जागरूकता कार्यक्रम में डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार कल्याण और स्वास्थ्य विभाग तरह-तरह के पहल भी कर रहे हैं, लेकिन अज्ञानता के अभाव में अक्सर देखा जा रहा है कि कम उम्र में शादी के बाद गर्भ धारण होते ही महिलाएं विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जद में आ जाती हैं। प्रसव के दौरान मातृ-शिशु को बचा पाना मुश्किल हो जाता है। सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिवार नियोजन मानव का अधिकार है। बिहार सरकार ने 2020 तक लगभग 70 लाख नए परिवारों को गर्भनिरोधक संसाधनों के प्रति जागरूकता लाकर मातृ-शिशु मृत्यु दर को रोकने में सफलता पाई है। उसी तरह का प्रयास विभाग भी कर रहा है। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मचारी नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पहुंच कर परिवारों को इसके प्रति जागरूक भी करना शुरू किया हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.प्रभात, रामगुलाम वर्मा, मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल, रोहिताश दुबे, विनय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed