फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A fine of Rs 1 lakh on the managing director of the company

Bhadohi News: कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पर एक लाख रुपये का जुर्माना

Thu, 11 Apr 2024 03:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 1 lakh on the managing director of the company
जिला उपभोक्ता वाद प्रतितोष आयोग ने बुधवार को डाटा केयर सिस्टम के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल सिंह उर्फ एसपी सिंह के खिलाफ उपभोक्ता की सेवा में कमी और उपेक्षा के कारण एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है। चेताया अगर ऐसा नहीं किया तो 12 फीसदी वार्षिक ब्याज की दर से जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि मूंसीलाटपुर निवासी कृपाशंकर राय ने 23 फरवरी 2021 को डाटा केयर सिस्टम के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल सिंह उर्फ एसपी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे फोटाेग्राफी, वीडियोग्राफी व वीडियो मिक्सिंग सहित अन्य कार्य करते हैं। उनका हार्डडिक्स खराब हो गया तो वे डाटा रिकवरी के लिए अपने इंटर्नल हार्डडिस्क को लेकर जनवरी 2020 में डाटा केयर सिस्टम की फर्म से संपर्क किए। उसने इनसे डाटा रिकवरी के साथ पारिश्रमिक के लिए 15200 रुपये लिया, लेकिन रसीद केवल 10 हजार रुपये का दिया। उनके पुराने हार्डडिस्क की वारंटी फरवरी 2020 तक थी। जिस पर फर्म ने वारंटी खत्म होने के पहले डाटा रिकवर होने की बात कही थी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कई बार संपर्क किया, लेकिन वह रिकवर नहीं किया। इससे उनका नुकसान हुआ। इस पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश संजय कुमार डे व सदस्य दिप्ती श्रीवास्तव की पीठ ने डाटा केयर सिस्टम के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल सिंह उर्फ एसपी सिंह के खिलाफ उपभोक्ता की सेवा में कमी और उपेक्षा के कारण एक लाख रुपये जुर्माना लगाया। उन्होंने दो माह के भीतर भुगतान न करने पर 12 फीसदी वार्षिक ब्याज की दर से जुर्माना लगाए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed