{"_id":"6026529b8ebc3ee95e763c9b","slug":"a-fierce-fire-in-an-electronics-shop-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में भीषण आग, राहत कार्य को तोड़नी पड़ी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में भीषण आग, राहत कार्य को तोड़नी पड़ी दीवार
Fri, 12 Feb 2021 03:34 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 12 Feb 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के मेनरोड लिप्पन तिराहा स्थित इलेक्ट्रानिक उपकरणों के दुकान में शुक्रवार को सुबह 11 बजे आग लगने से लाखों के सामान जलकर राख हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग आग बुझाने में लग गए। आग से दुकान में इतना धुआं भर गया था कि राहत कार्य के लिए दुकान के बगल की दीवार और रौशनदान तोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
घमहापुर के इमरान सिद्दीकी की दुकान है। वह रोज की तरह गुरुवार की शाम दुकान बंदकर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह घटना हुई। घटना की जानकारी होते ही अफरातफरी मच गई। पास ही आग बुझाने के उपकरण बेचने वाले शमशेर खां ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। इस बीच लगभग 12:30 बजे दमकल भी मौके पर पहुंचा। तब तक काफी आग बुझ चुकी थी। भुक्तभोगी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से लगी, जिसमें तीन लाख के सामान की क्षति हुई।
विज्ञापन