फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A fierce fire in an electronics shop in Bhadohi

भदोही में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में भीषण आग, राहत कार्य को  तोड़नी पड़ी दीवार

Fri, 12 Feb 2021 03:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 12 Feb 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
A fierce fire in an electronics shop in Bhadohi
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

भदोही कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के मेनरोड लिप्पन तिराहा स्थित इलेक्ट्रानिक उपकरणों के दुकान में शुक्रवार को सुबह 11 बजे आग लगने से लाखों के सामान जलकर राख हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग आग बुझाने में लग गए। आग से दुकान में इतना धुआं भर गया था कि राहत कार्य के लिए दुकान के बगल की दीवार और रौशनदान तोड़ना पड़ा। 

विज्ञापन


घमहापुर के इमरान सिद्दीकी की  दुकान है। वह रोज की तरह  गुरुवार की शाम दुकान बंदकर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह घटना हुई। घटना की जानकारी होते ही अफरातफरी मच गई। पास ही आग बुझाने के उपकरण बेचने वाले शमशेर खां ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। इस बीच लगभग 12:30 बजे दमकल भी मौके पर पहुंचा। तब तक काफी आग बुझ चुकी थी। भुक्तभोगी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से लगी, जिसमें तीन लाख के सामान की क्षति हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed