फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A ferocious dog attacked an innocent child, scratched his nose and ran away

Bhadohi News: खूंखार कुत्ते ने मासूम पर किया हमला, नाक नोंचकर भागा

Sun, 24 Aug 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A ferocious dog attacked an innocent child, scratched his nose and ran away
कुत्ते के हमले में घायल बच्चे को जिला अस्पताल में लेकर जाते परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक
सुरियावां (भदोही)। बारिश में कुत्ते खूंखार हो गए हैं। रविवार की सुबह अभियां गोहरवा गांव में चार साल के मासूम अंकुश गौड़ पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया और उसकी नाक का एक हिस्सा नोंचकर भाग गया। शोरगुल होने पर परिजन पहुंचे लेकिन तब तक कुत्ता भाग गया था। सुरियावां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से सर्जरी के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अभियां गोहरवा गांव निवासी अनिल गौड़ का चार साल का बेटा अंकुश रविवार की सुबह घर के दरवाजे के समीप बैठकर बिस्कुट खा रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया। यह देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए बच्चे की तरफ भागे लेकिन तब तक कुत्ते ने बच्चे की नाक का एक हिस्सा काट लिया था। कुत्ते के हमले को देख सभी स्तब्ध रह गए। परिजन लहूलुहान हालत में बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया गया। हालत चिंताजनक देखकर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। बच्चे पर कुत्ते के हमले से ग्रामीण सहम गए हैं। गांव के बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित हैं। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रशासन से मांग की गई है।
विज्ञापन

जिले में कुत्ते के हमले की यह पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी 30 नवंबर 2022 को सुरियावां में छह साल के सागर पर कुत्ते ने हमला कर दिया था। बचाने आई मां को भी काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिकित्सकों ने बच्चे के घाव पर 23 टांके लगाए। इसी तरह 26 अक्तूबर, 2022 को ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में आकाश कुमार के चार वर्षीय बेटे हरिभजन पर चार कुत्तों ने हमला कर दिया। इससे उसे 18 टांके लगाने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed