फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A dip of faith in the Ganges on Maghi Purnima

माघी पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 27 Feb 2021 07:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
A dip of faith in the Ganges on Maghi Purnima
माघी पूर्णिमा पर रामपुर गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। माघी पूर्णिमा पर शनिवार को जिले के गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद घाटों पर मौजूद दीन-हीनों को दानपुण्य कर पर्व का पुण्यलाभ लिया। क्षेत्र के सेमराध, रामपुर, सीतामढ़ी, भोगांव आदि गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में भीड़ रही। घाट पर स्थित मंदिरों में भी काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर भोर से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू कर दिए थे। दोपहर तक घाट खचाखच भर चुके थे। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार रामपुर गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। जिले के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दर्शन पूजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयाग के लिए रवाना हुए। जो प्रयाग नहीं जा सके, उन्होंने ऐतिहासिक रामपुर घाट पर ही पहुंचकर स्नान और दर्शन पूजन किया। घाट की सीढ़ियों के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में दीन-हीन मौजूद रहे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया। इसके बाद मंदिरों में हाजिरी भी लगाई।
विज्ञापन

जंगीगंज। सेमराधनाथ धाम गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। करीब एक किलोमीटर के दायरे में गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रही। कल्पवासियों ने भी स्नान कर दान पुण्य किया। एहतियात के तौर पर घाट पर महिला पुलिस सहित पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। स्नान के बाद भक्तों ने सेमराधनाथ महादेव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के साथ विधि-विधान से पूजन किया। दर्शन पूजन के लिए मंदिर में लंबी कतार देखी गई।कल्पवास में माह पर्यंत चलने वाले संकीर्तन में स्वामी करुणाशंकर दास के सानिध्य में श्रद्धालु शामिल हुए। इसी तरह सीतामढ़ी, गुलौरी, भोगांव, डीघ, बेरवां, नगरदह, कलिंजरा आदि गंगा घाटों पर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed