{"_id":"6a5e7f6b1c3757ea830463a7","slug":"a-difference-of-only-one-degree-between-the-maximum-and-minimum-temperatures-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-146083-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ एक डिग्री का अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ एक डिग्री का अंतर
विज्ञापन
शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में मौसम की बेरूखी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को पूरे दिन आसमान में काले घने बादल छाए रहे, लेकिन एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान गिरकर 29 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ एक डिग्री का अंतर रहा।
बादलों और हवाओं में नमी के कारण उमस से भी राहत मिली, लेकिन बारिश न होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी दिखी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सक्रिय है। सोमवार का अधिकतम तापमान रविवार से एक डिग्री कम 29 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। जिले में जुलाई के महीने में बीते साल काफी अच्छी बारिश हुई थी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते साल जुलाई की औसत बारिश 287 एमएम से एक एमएम अधिक 288 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन इस साल अब तक मौसम की बेरूखी से लोगों को बारिश का आनंद नहीं मिल पाया है।
जुलाई महीने का एक पखवाड़ा से अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक केवल 109 एमएम बरसात हो सकी है। इस बीच कई बार ऐसा लगा कि जमकर बारिश होगी, लेकिन कभी बादल छिटपुट बरस कर निकल गए, तो कभी बिना बरसे ही। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही रहा। पछुआ हवाओं के प्रभाव के कारण सुबह से ही हवाओं में नमी देखी गई। पूरे दिन मौसम सामान्य बना रहा और हवाओं में नमी के कारण ठंडक का अहसास हुआ। किसान बारिश की आस लगाए हैं, लेकिन बादल केवल दर्शन देकर निकल जा रहे हैं।